Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एससी ने हल्द्वानी में रेलवे की ज़मीन से 50,000 लोगों को हटाने के एचसी के आदेश पर लगाई रोक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 5 January, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी (उत्तराखंड) में रेलवे की ज़मीन से अतिक्रमण हटाने से जुड़े हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और रेलवे को नोटिस जारी करते हुए कहा, "रातों-रात 50,000 लोगों को हटाया नहीं जा सकता।" गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 जनवरी को अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित था।