भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने शनिवार (14 जून) को कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, गोवा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड।