केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सर्वे के अनुसार, कक्षा 3 के केवल 55% विद्यार्थी 99 तक की संख्याओं को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं जबकि कक्षा 6 के केवल 53% विद्यार्थी 10 तक का पहाड़ा जानते हैं। इस सर्वे में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 74,229 स्कूलों के 21,15,022 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था।