माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि उनकी करीब $200 बिलियन की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा अगले 20 वर्षों में अफ्रीका को मिलेगा। बकौल गेट्स, उनकी संपत्ति अफ्रीका में स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने पर खर्च की जाएगी। गेट्स ने इससे पहले बताया था कि उनके बच्चों को उनकी संपत्ति में से 1% से भी कम हिस्सा मिलेगा।