Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर किया गया 34%

short by रौनक राज / on Wednesday, 30 March, 2022
केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में 3% बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। इससे उनका डीए व डीआर बढ़कर 34% हो गया है जो 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 28% से बढ़ाकर 31% किया गया था।