कैसे ओडिशा ट्रेन हादसे के घायलों को रातभर में किया गया रेस्क्यू?
ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद बचावकर्मी रातभर गैस टॉर्च और इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल कर रेलगाड़ियों के बीच फंसे जीवित लोगों और शवों को निकालते रहे। अधिकारियों के मुताबिक, 1,200 बचावकर्मियों के अलावा 200 ऐम्बुलेंस, 50 बसें और 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट दुर्घटनास्थल पर मौजूद थीं। शवों को ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया।
read more at भाषा


