कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन नागाजी ठाकोर ने गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी की रेखाबेन हितेशभाई चौधरी को हराकर जीत हासिल की है। यह 2014 के बाद से गुजरात में कांग्रेस की पहली जीत है। गेनीबेन फिलहाल वाव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वह 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से इस सीट से विधायक हैं।