क्यों भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है ईरान का चाबहार बंदरगाह?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच चाबहार बंदरगाह (ईरान) भारत के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराता है। ओमान खाड़ी के मुहाने पर स्थित चाबहार से पाकिस्तान को बायपास कर भारत सीधे अफगानिस्तान तक मदद पहुंचा सकता है। मध्य एशिया का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले इस बंदरगाह से भारत 'चाइना-पाकिस्तान-ईकोनॉमिक कॉरिडोर' के हिस्से ग्वादर पोर्ट का मुकाबला कर सकेगा।


