एनसीआरबी 2023 के डेटा के अनुसार, अपराध की सबसे कम दर (प्रति 1 लाख आबादी पर संज्ञेय अपराध के 66.9 मामले) दादरा और नगर हवेली और दमन दीव में दर्ज हुई। इसके बाद नागालैंड (84.9/लाख), सिक्किम (103.9/लाख), मेघालय (105.2/लाख), त्रिपुरा (120.4/लाख), झारखंड (161.1/लाख), लद्दाख (173.4/लाख), असम (181.3/लाख), पश्चिम बंगाल (181.6/लाख)), लक्षद्वीप (184.1/लाख)) और अरुणाचल प्रदेश (187.9/लाख)) का स्थान है।