क्रेडिट कार्ड लेने से पहले क्रेडिट लिमिट, क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो, क्रेडिट स्कोर, ब्याज मुक्त अवधि, न्यूनतम देय राशि और नकद निकासी के बारे में जानना ज़रूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय 30% से कम क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो रखना चाहिए। वहीं, हर महीने कार्ड का बिल समय से पहले या समय पर चुकाने से क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है।