कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे दल ने कैलाश पर्वत के दक्षिणी हिस्से से बर्फ गायब होने की जानकारी दी। विशेषज्ञों के अनुसार, कैलाश पर्वत की ऊंचाई 21778-फीट है जिसके दक्षिणी हिस्से से बर्फ गायब होना सामान्य नहीं है। लगभग 18,000-फीट से ऊपर स्थाई हिम रेखा मानी जाती है। उसके ऊपर की पूरी चोटी पर गर्मी में भी बर्फ रहती है।