Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्या होती हैं विधायक बनने के लिए न्यूनतम योग्यताएं?
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 10 September, 2024
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिनके ज़रिए लोग अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को चुनेंगे। भारत में किसी भी विधानसभा का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना चाहिए, उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए।