कर्मयोगी योग्यता मॉडल भारत का पहला स्वदेशी सार्वजनिक क्षेत्र का मानव संसाधन प्रबंधन ढांचा है। यह मॉडल एक सक्षम, जवाबदेह व नागरिक-केंद्रित सिविल सेवा के विकास की प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है। सरकार ने बताया है कि प्रदर्शन में वृद्धि, नागरिक-केंद्रित शासन, भविष्य की तैयारी, जवाबदेही सुनिश्चित करना और तकनीक-सक्षम शासन इस मॉडल के उद्देश्य हैं।