क्यों कम वज़न बनाए रखना होता है मुश्किल?
एक नए अध्ययन के अनुसार, शरीर के फैट सेल्स में पिछले मोटापे की एक तरह की 'स्मृति' होती है और वे उस अवस्था में वापस लौटने का प्रयास करती हैं। यह 'स्मृति' वज़न घटने के बाद भी वर्षों तक बनी रह सकती है। ये कोशिकाओं को हाई-शुगर या हाई-फैट वाली डाइट पर तेज़ी से रिस्पॉन्ड करने को तैयार करती है।


