भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी आधिकारिक तौर पर विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर भारत के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। आनंद लगातार 37 वर्षों से पहले स्थान पर काबिज़ थे। वर्ल्ड रैंकिंग्स में गुकेश डी फिलहाल 2758 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर हैं जबकि आनंद 2754 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर हैं।