गूगल ने डूडल के ज़रिए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही इसरो की सफलता पर बधाई दी है। डूडल में चंद्रयान-3 को चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते व दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करते दिखाया गया है। गूगल ने लिखा, "आज का गूगल डूडल चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली सफल लैंडिंग के नाम...इतिहास बनाने के लिए चंद्रयान-3 को बधाई।"