गूगल के CEO सुंदर पिचाई की कुल सैलरी बढ़कर ₹63,00,00,00,000 से अधिक हुई: रिपोर्ट
short by
खुशी /
11:00 am on
Saturday, 7 March, 2026 'फाइनेंशियल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अल्फाबेट-गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के लिए अगले 3-साल का वेतन पैकेज $692 मिलियन (करीब ₹6,361 करोड़) तय किया गया है। इसके साथ ही वह दुनियाभर में सबसे ज़्यादा सैलरी पाने वाले चीफ एग्ज़ीक्यूटिव में से एक बन जाएंगे। इस पैकेज में प्रदर्शन-आधारित स्टॉक, $2 मिलियन वार्षिक वेतन, नए स्टॉक इंसेंटिव आदि शामिल हैं।