चंद्रयान मिशन की कामयाबी में आखिरी के 15 मिनट क्यों होते हैं सबसे अहम?
इसरो के पूर्व डायरेक्टर के. सिवन ने 2019 में चंद्रयान-2 लैंडर के चंद्रमा पर उतरने के अंतिम क्षणों को 'खौफ के 15 मिनट' बताया था। अंतिम चरण में लैंडर की पोज़ीशन हॉरिज़ॉन्टल से वर्टिकल ठीक से नहीं होने के कारण मिशन फेल हो गया था। हालांकि, चंद्रयान-3 लैंडर के साथ ऐसी दुर्घटना रोकने के लिए सभी इंतज़ाम किए गए हैं।
read more at Times Now नवभारत


