जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के अंतर्गत खंडारा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन को 'राइज़िंग स्टार कॉर्प्स' के जवानों द्वारा अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि किश्तवाड़ में भी जवानों का सामना आतंकियों से हुआ और दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसके बाद जंगलों में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


