अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता जेडी वेंस ने सोमवार को अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह रोटुंडा (अमेरिका की कैपिटल इमारत के मध्य में स्थित एक गोलाकार कमरा) में हुआ। इस समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।