खूंटी (झारखंड) में किसान रंजीत टोपनो ने दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार जापान के मशहूर मियाजाकी आम की खेती शुरू की है। 2021 में लगाए इस पौधे से पहली बार 15 किलो फल मिले हैं। यह आम स्वादिष्ट, सुगंधित और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी कीमत ₹70 हजार से ₹3 लाख प्रति किलो तक जाती है।