जमशेदपुर (झारखंड) में एक 21-वर्षीय महिला के गले में फंसी ज़िंदा मछली को डॉक्टरों ने निकालकर उसकी जान बचाई है। महिला मछली पकड़ रही थी और इसी दौरान एक मछली उसने मुंह में डाल ली जो उसके गले में अटक गई। सांस लेने में परेशानी होने के बाद अस्पताल में महिला के गले से मछली निकाली गई।