Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
टॉप 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ा, RIL व भारती एयरटेल को सर्वाधिक लाभ
short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 22 June, 2025
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से कुल मिलाकर ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ गया। इनमें भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सर्वाधिक फायदा हुआ। भारती एयरटेल का बाज़ार मूल्यांकन ₹54,055 करोड़ बढ़कर ₹11,04,469 करोड़ रहा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की बाज़ार हैसियत ₹50,070 करोड़ बढ़कर ₹19,82,033 करोड़ पर पहुंच गई।