भारतीय उप-कप्तान ऋषभ पंत टेस्ट में तीसरे सर्वाधिक छक्के (79) जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में भारत की पहली पारी में 6 छक्के जड़ने के साथ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। पंत ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के जड़े थे।