राजस्थान रॉयल्स के 19-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी के गेंदबाज़ी ऐक्शन को लेकर उनके साथी खिलाड़ी और इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स ने ट्वीट किया, "त्यागी का रन-अप ब्रेट ली की तरह है और गेंद इशांत शर्मा की तरह फेंकते हैं।" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "ये तारीफ है या ताना?" स्टोक्स ने कहा, "कुछ भी नहीं..एक ऑब्ज़र्वेशन है।"