Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की गति सीमा 120 किमी/घंटा से अधिक रखने पर अध्ययन करेंगे: गडकरी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 13 February, 2023
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज़ (सोहना-दौसा-लालसोट खंड) के उद्घाटन के मौके पर कहा, "आज के हमारे कानून के मुताबिक यह हाईवे 120 किलोमीटर/घंटा रफ्तार के लिए है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने इसे जिस तरह से बनाया है, इसकी रफ्तार इससे काफी ज़्यादा हो सकती है। इसको लेकर विशेष अध्ययन किया जाएगा।"
read more at Twitter