दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन (आश्रम फ्लाईओवर से डीएनडी फ्लाईओवर तक) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "इसके चलते लोगों को ट्रैफिक जाम और 3 रेड लाइट से मुक्ति मिलेगी...नोएडा से एम्स तक फर्राटे से पहुंचा जा सकेगा।" कनेक्टिंग रोड के निर्माण के चलते 2-माह से बंद आश्रम फ्लाईओवर आज शाम 5 बजे से खुलेगा।