Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के सबसे अच्छे चावलों की सूची हुई जारी, भारत का 'बासमती' पहले स्थान पर

short by रौनक राज / on Saturday, 13 January, 2024
फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया के सबसे अच्छे चावलों की सूची जारी की है जिसमें भारत का 'बासमती' चावल पहले स्थान पर है। 'बासमती' के बाद इटली का 'अर्बोरियो' चावल दूसरे और पुर्तगाल का 'कैरोलिना' चावल तीसरे स्थान पर है। वहीं, सूची में स्पेन का 'बोम्बा' चावल चौथे और जापान का 'उरुचिमाई' चावल 5वें पायदान पर है।
read more at Times Now