महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना ट्विटर बायो बदलकर 'महाराष्ट्र का सेवक' कर दिया है। गौरतलब है कि शिवसेना द्वारा बीजेपी को समर्थन ना देने पर फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, शिवसेना और एनसीपी को भी सरकार बनाने का मौका मिला जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।