दुनियाभर के सिक्योरिटी बाज़ारों में सुस्ती के बीच 2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि 3 गुना से अधिक बढ़कर ₹37,600 करोड़ हो गई है। यह बढ़ोतरी मुख्यतः बॉन्ड, सिक्योरिटीज़ और संस्थागत होल्डिंग्स के कारण आई है। गौरतलब है कि इस बढ़त के बाद भारत 2023 में 67वें स्थान से 2024 में 48वें स्थान पर आ गया है।