दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (828 मीटर, 163 फ्लोर) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसके बाद कुआलालंपुर (मलेशिया) स्थित मर्डेका (679 मीटर, 118 फ्लोर), शंघाई (चीन) स्थित शंघाई टावर (632 मीटर, 128 फ्लोर), मक्का (सऊदी अरब) के मक्का रॉयल क्लॉक टावर (601 मीटर, 120 फ्लोर) और शेनज़ेन (चीन) स्थित पिंग एन फाइनेंस सेंटर (599 मीटर, 115 फ्लोर) का स्थान है।