लाल पार साड़ी पश्चिम बंगाल की संस्कृति और परंपरा का पर्याय है। यह लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी होती है जिसे अक्सर महिलाएं दुर्गा पूजा के दौरान पहनती हैं और इनके साथ माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी भी लगाती हैं। इन साड़ियों में शामिल सफेद और लाल रंग को शुभ व शक्ति का संयोजन माना जाता है।