डीएमआरसी के मुताबिक, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली मेट्रो में एक दिन में 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया जो मेट्रो में एक दिन में सफर करने वाले यात्रियों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। बकौल डीएमआरसी, इससे पहले यह रिकॉर्ड 18 नवंबर 2024 को बना था जब 78.67 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था।