दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसमें कुल 11 ज़िले हैं और नई दिल्ली भी इन 11 ज़िलों में से एक ज़िला है। नई दिल्ली देश की राजधानी भी है। वहीं, एनसीआर का फुल फॉर्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होता है और दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के अलावा आस-पास के राज्यों (उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान) के कई ज़िले शामिल हैं।