नागालैंड के पहाड़ों में दिखा 'क्लाउडेड तेंदुआ'; तस्वीर आई सामने
शोधकर्ताओं की टीम ने नागालैंड में भारत-म्यांमार की सीमा पर एक सामुदायिक जंगल में 3,700 मीटर की ऊंचाई पर क्लाउडेड तेंदुओं के फोटोग्राफिक सबूत रिकॉर्ड किए हैं। विलुप्तप्राय प्रजातियों की आईयूसीएन की रेड सूची के तहत क्लाउडेड लेपर्ड को 'खतरे की कगार पर' सूचीबद्ध किया गया है। टीम ने दो वयस्क और दो शावकों के होने के सबूत जुटाए हैं।


