Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल के पर्वत पर फंसे पर्वतारोही की मदद के लिए उनके भाई ने अदाणी का जताया आभार

short by रौनक राज / on Wednesday, 17 May, 2023
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के भाई आशीष मालू ने खुलासा किया है कि नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा पर फंसे अनुराग को अरबपति गौतम अदाणी व उनके अदाणी फाउंडेशन की मदद से बचाया गया था। आशीष ने ट्वीट किया, "समय पर एयरलिफ्टिंग के लिए आभारी हूं!" इस पर अदाणी ने जवाब दिया, "प्रीति अदाणी (पत्नी) और मुझे मदद करके खुशी हुई।"