नेपाल में क्रैश हुए विमान में सवार थे 5 भारतीय नागरिक
नेपाल के पोखरा में रविवार को क्रैश हुए विमान में 5 भारतीय नागरिक सवार थे। येती एयरलाइन्स का 2 इंजन वाला विमान रविवार को काठमांडू से उड़ा था और उसमें विदेशी नागरिकों समेत 68 यात्री व क्रू के 4 सदस्य सवार थे। अब तक 40 शव बरामद हुए हैं और फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।


