Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और खरगे ने की श्रद्धांजलि अर्पित
short by श्वेता यादव / on Monday, 27 May, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोमवार को दिल्ली में उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जवाहरलाल नेहरू का 27 मई 1964 को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था।
read more at X