प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद में भारत का अफ्रीकी महाद्वीप से जुड़ा संयोग बताया। उन्होंने कहा, "जब भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया तो उसदिन भी मैं अफ्रीकी महाद्वीप में था और आज जब एक भारतीय अंतरिक्षयात्री स्पेस स्टेशन में एक्पेरिमेंट्स कर रहा है तो भी मैं अफ्रीकी महाद्वीप में हूंं।"