Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन यात्रा को लेकर हुई चर्चा

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 27 August, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। पीएम मोदी ने 'X' पर लिखा, "रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक-दूसरे से चर्चा हुई और मैंने यूक्रेन की यात्रा को लेकर अपनी बात रखी। भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है।" दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर भी बातचीत हुई।