पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने उनके क्लिनिक में ही गोली मार दी। अनिल फिलहाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, हमलावर मोटरसाइकल पर आए थे और मरीज़ होने का नाटक कर अंदर घुसे थे।