Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट में वेतनभोगी करदाताओं के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर की गई ₹75,000

short by रौनक राज / on Tuesday, 23 July, 2024
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2024 पेश करते हुए नई कर व्यवस्था के तहत वेतनभोगी करदाताओं के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 करने की घोषणा की। इससे पहले 2018 के केंद्रीय बजट में ₹40,000 और 2019 के केंद्रीय बजट में ₹50,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन देने की घोषणा की गई थी।
read more at NDTV Profit