बृजभूषण के खिलाफ रेसलर्स का धरना खत्म, उन पर लगे यौन शोषण के आरोपों की होगी जांच
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शुक्रवार देर रात तक हुई बातचीत के बाद रेसलर्स ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तीन दिन से जारी अपना धरना खत्म कर दिया। बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच एक 7-सदस्यीय समिति करेगी और जांच पूरी होने तक बृजभूषण पद की ज़िम्मेदारियों से दूर रहेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


