ब्रीफकेस में बजट लाने की परंपरा टूटी, पहली बार लाल कपड़े में लपेटकर लाया गया 'बही-खाता'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को ब्रीफकेस की बजाय लाल कपड़े में लपेटकर बरसों पुरानी परंपरा तोड़ दी है। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा, "यह पश्चिमी विचारों की गुलामी से हमारी आज़ादी दर्शाता है...यह बजट नहीं बही-खाता है।" ब्रीफकेस में बजट लाने की परंपरा देश के पहले वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम शेट्टी ने शुरू की थी।
read more at Times Now हिंदी


