पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी से निकाले गए सरकारी स्कूलों के ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक मदद देने का एलान किया है। ग्रुप सी के कर्मचारियों को ₹25,000 और ग्रुप डी के कर्मचारियों को ₹20,000 मासिक सहायता मिलेगी। यह सहायता तबतक मिलेगी जबतक इनकी नियुक्ति का मामला अदालत में लंबित है।