न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की पहली पारी के दौरान भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज अफगान बल्लेबाज़ रहमत शाह की स्लेजिंग करते दिखे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। रहमत के लगातार गेंदों को ब्लॉक करने पर सिराज ने नाराज़गी में उन्हें कुछ कहा और एक गेंद डिफेंड किए जाने के बाद उनकी ओर गेंद भी फेंकी।