बिहार के किशनगंज की कुमारी निधि चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी की प्रधानाध्यापिका निधि 'निपुण बाल मंच कोना' जैसी पहल से शिक्षा में नवाचार लाईं। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान मिले हैं। पिता संग सम्मान ग्रहण करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा।