'द अटलांटिक' के मुताबिक, एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल पर कथित नशे की लत को लेकर अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अधिक शराब पीकर वह असामान्य व्यवहार करते हैं और कुछ समय के लिए गायब भी हो जाते हैं। नशे में धुत होने की वजह से कई बार उनकी सुरक्षा टीम को उन्हें जगाने में परेशानी हुई।