भारतीयों को नौकरी के बहाने जंग लड़ने रूस भेजने वाले रैकेट का सीबीआई ने किया भंडाफोड़
सीबीआई ने नौकरियों के बहाने भारतीयों को यूक्रेन से युद्ध लड़ने रूस भेजने वाले मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने कहा, "लोगों को विदेश भेजने के अब तक 35 मामले सामने आए हैं।" सीबीआई ने विभिन्न वीज़ा कंसल्टेंसी फर्मों और एजेंटों पर केस दर्ज किया है और ₹50 लाख, दस्तावेज़ व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड ज़ब्त किए हैं।
read more at ABP न्यूज़


