Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भारतीय बॉक्सर शिव थापा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाक के सुलेमान बलोच को हराया
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 29 July, 2022
28-वर्षीय भारतीय बॉक्सर शिव थापा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शुक्रवार को पुरुषों के 60-63.5 किलोग्राम भार वर्ग (लाइट वेल्टरवेट) में राउंड ऑफ 32 में पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच को 5-0 से हरा दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का यह पहला बॉक्सिंग मुकाबला था। थापा का अगला मुकाबला रविवार को राउंड ऑफ 16 में रीस लिंच (स्कॉटलैंड) से होगा।
read more at CWG 2022